हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति दिनभर कंप्यूटर स्क्रीन के सामने बैठे रहे तो उसके स्वास्थ्य पर लंबे समय तक इसका असर रह सकता है। इससे कंप्यूटर विज़न सिंड्रोम, शरीर में दर्द व ऐंठन और गंभीर सिरदर्द व माइग्रेन हो सकता है, आंखें ड्राइ हो सकती हैं, निकट दृष्टि दोष हो सकता है और मेटाबॉलिज़्म धीमा हो सकता है।