न्यूट्रिशनिस्ट मीनू बालाजी के मुताबिक, बिना प्रोटीन वाली डाइट 'जीवन के लिए खतरा' होगी। प्रोटीन न लेने पर मसल मास कम हो सकता है, मेटाबॉलिज़्म धीमा व वज़न बढ़ सकता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होगी, खाने की इच्छा बढ़ जाएगी, नाखून कमज़ोर हो सकते हैं, त्वचा सुस्त हो सकती है, बाल झड़ सकते हैं और हड्डियां कमज़ोर हो जाएंगी।