चीज़ को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है। ब्रिटिश हार्ट फाउंडेशन के अनुसार, इसमें ज़रूरी अमीनो ऐसिड होते हैं जो शरीर की ग्रोथ और रिपेयर में मदद कर सकते हैं। चीज़ में भरपूर कैल्शियम होता है जो मज़बूत दांतों-हड्डियों के लिए ज़रूरी है। हार्वर्ड हेल्थ पब्लिशिंग के अनुसार, रोज़ चीज़ खाने से हार्ट की सेहत अच्छी रह सकती है।