गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी ने रोज़ पिसी हुई अलसी खाने के फायदे बताए हैं। उन्होंने कहा, "अलसी में फाइबर और प्लांट बेस्ड ओमेगा-3 फैटी ऐसिड होते हैं...जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसका फाइबर गट बैक्टीरिया और हेल्दियर गट माइक्रोबायोम को बढ़ावा देता है। इसमें लिग्नन्स होते हैं जो शक्तिशाली ऐंटीऑक्सीडेंट होते हैं।"