अगर कोई शख्स रोज़ शुगर ड्रिंक पीए तो क्या होगा?

न्यूट्रिशन सोर्स की स्टडी से पता चला है कि अगर कोई रोज़ कम-से-कम एक शुगर ड्रिंक पीए तो उसे फैटी लिवर होने की संभावना अधिक होती है। इससे स्टीटोहेपेटाइटिस हो सकता है जिससे लिवर डैमेज होता है। हार्वर्ड हेल्थ की स्टडी में पाया गया कि रोज़ शुगर ड्रिंक का सेवन लिवर संबंधी बीमारियों से मृत्यु का जोखिम बढ़ा देता है।