अगर कोई सोने से पहले मस्कारा नहीं हटाता है तो आंखों पर क्या फर्क पड़ता है?
डॉक्टर जेनिफर ने कहा है कि मस्कारा हटाए बिना सोने से पलकों के नीचे उसके सूखे पार्टिकल्स जमा रह सकते हैं। उन्होंने बताया कि इन पार्टिकल्स से कठोर गांठें या नोड्यूल्स बन सकते हैं जिससे पलक झपकाते समय कॉर्निया में जलन पैदा होती है। डॉक्टर ने पलकों की दो बार सफाई करने और नॉन-वॉटरप्रूफ मस्करा चुनने की सलाह दी है।