इंस्टाग्राम पर बनाई गई फर्ज़ी प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट लेकर उसके ऊपर दिए गए 3 डॉट्स में जाकर 'रिपोर्ट अकाउंट' चुनें। इसके बाद 'इट्स प्रीटेंडिंग टू बी समवन एल्स' पर टैप कर 'मी' सेलेक्ट कर रिपोर्ट करें। इसके अलावा, वेबसाइट https://cybercrime.gov.in पर 'रजिस्टर ए कंप्लेंट' सेक्शन में 'रिपोर्ट अदर साइबर क्राइम' पर क्लिक कर फर्ज़ी प्रोफाइल की डिटेल-स्क्रीनशॉट अपलोड कर दें।