अगर कोहली ने आज चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में 46 रन बना लिए तो टूट जाएगा यह रिकॉर्ड
विराट कोहली ने अगर आज न्यूज़ीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में 46 रन बना लिए तो वह चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी में 82.88 के औसत से 746 रन बनाए हैं। फिलहाल वेस्टइंडीज़ के क्रिस गेल इस मामले में 791 रनों के साथ शीर्ष पर हैं।