inshorts

अगर कंपनियां वर्कर्स पर ऑफिस आने के लिए दबाव डालती हैं तो यह दूरदर्शी सोच नहीं: नडेला

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने कहा है अगर कंपनियां कोविड-19 के डेल्टा वैरिएंट के बढ़ते मामलों के बीच अपने कर्मचारियों पर ऑफिस आने के लिए दबाव डालती हैं तो यह दूरदर्शी सोच नहीं होगी। नडेला ने आगे कहा कि हाइब्रिड मॉडल में सभी के लिए एक समाधान नहीं हो सकता क्योंकि कर्मचारियों की अपेक्षाएं बदलती रहती हैं।