मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने मंगलवार को राज्य में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को लेकर कहा, "अगर कोविड-19 के दैनिक मामले 20,000 का आंकड़ा पार करते हैं तो हमें मुंबई में लॉकडाउन लगाना होगा।" गौरतलब है कि मुंबई में सोमवार को कोविड-19 के 8,082 नए मामले सामने आए जो 18 अप्रैल, 2021 के बाद से सर्वाधिक दैनिक संख्या है।