भारतीय ऑल-राउंडर दीप्ति शर्मा द्वारा इंग्लिश बल्लेबाज़ को मांकड आउट करने के बाद छिड़े विवाद के बीच इरफान पठान ने दीप्ति का समर्थन किया है। उन्होंने मांकडिंग को सही ठहराते हुए ट्वीट किया, "अगर कोई गेंदबाज़ फ्रंट लाइन के पार जाता है...तो नो-बॉल हो जाती है।" इंग्लैंड के कई पूर्व खिलाड़ियों ने मांकडिंग को खेल भावना के खिलाफ बताया है।