अगर चीन क्रिकेट खेलना शुरू करे तो उसका बाज़ार आईपीएल को टक्कर दे सकता है: सलमान बट्ट

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर सलमान बट्ट ने आईपीएल में दो नई टीमों की संभावित लागत के संदर्भ में कहा है कि पैसों के मामले में दुनिया की किसी क्रिकेट लीग की तुलना आईपीएल से नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा, "अगर चीन क्रिकेट को गंभीरता से ले और वह खुद क्रिकेट खेलना शुरू करे...तो उसका बाज़ार इसे टक्कर दे सकता है।"