अगर चीन ने हमला किया तो ताइवान के बचाव के लिए अमेरिका का साथ देंगे: ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री पीटर डटन ने कहा है कि चीन के हमले की स्थिति में ताइवान की रक्षा के लिए अगर अमेरिका कार्रवाई करता है तो ऑस्ट्रेलिया के लिए उसके साथ न होना 'अकल्पनीय' होगा। दरअसल, राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा था कि अमेरिका ताइवान का बचाव करेगा। हाल के दिनों में चीन व ताइवान के बीच तनाव बढ़ा है।