अगर ज़मीनी हमला किया तो US के लिए युद्ध 'दूसरा वियतनाम' साबित होगा: ईरान
ईरान ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उसने ज़मीनी हमला किया तो यह उसके लिए 'दूसरा वियतनाम' साबित होगा। ईरान ने कहा, "पढ़ लीजिए कि वियतनाम युद्ध में क्या हुआ था?" दरअसल, वियतनाम युद्ध 20वीं सदी के इतिहास में अमेरिका के लिए सबसे दर्दनाक और विफल सैन्य अभियानों में से एक माना जाता है।