अगर टीवी डिबेट का दुरुपयोग हुआ तो नुपुर को ऐंकर पर एफआईआर करानी चाहिए थी: एससी

नुपुर शर्मा के वकील ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से कहा कि उन्होंने पैगंबर पर टिप्पणी केवल एक पैनलिस्ट और ऐंकर नविका कुमार के जवाब में की थी। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि होस्ट के खिलाफ भी केस दर्ज होना चाहिए था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, "अगर टीवी डिबेट का दुरुपयोग हुआ...उन्हें...ऐंकर के खिलाफ एफआईआर करनी चाहिए थी।"