अगर ताइवान मुद्दा नहीं संभाला गया तो अमेरिका-चीन के बीच हो सकता है संघर्ष: ट्रंप से जिनपिंग
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर स्वशासित ताइवान के मुद्दे को ठीक से नहीं संभाला गया तो दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं 'संघर्ष की स्थिति में आ सकती हैं'। जिनपिंग ने कहा, "चीन और अमेरिका के रिश्तों में सबसे बड़ा मुद्दा ताइवान का है।"