अगर दम है तो अपने असली अकाउंट्स से आकर बोलें: अर्शदीप को गाली देने वाले लोगों से शमी

क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने एशिया कप-2022 में पाकिस्तान के खिलाफ कैच छोड़ने के लिए सोशल मीडिया पर गालियां झेलने वाले अर्शदीप सिंह का बचाव किया है। शमी ने कहा, "अगर दम है तो अपने असली अकाउंट्स से आकर बोलें...फेक अकाउंट्स से तो कोई भी बोल सकता है।" शमी ने ट्रोल्स के संदर्भ में कहा, "अर्शदीप इसे...बाधा न बनने दें।"