inshorts

अगर नहीं टूटी शादी तो पहले पति के रहते हुए दूसरे पुरुष से पैदा हुआ बच्चा किसका? HC ने बताया

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि अगर किसी महिला की पहली शादी कानूनन नहीं टूटी तो दूसरे पुरुष संग पैदा हुए बच्चे कानूनी तौर पर (पहले) पति के बच्चे ही माने जाएंगे। जस्टिस रजनी दुबे और जस्टिस अमितेंद्र प्रसाद की बेंच ने कहा कि भले ही दूसरा पुरुष बच्चों को अपना नाम दे लेकिन इससे उनकी कानूनी पहचान नहीं बदलती।