पूर्व रूसी राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने कहा है कि नाटो का कोई सदस्य अगर क्रीमिया में घुसपैठ की कोशिश करेगा तो तीसरा विश्व युद्ध छिड़ सकता है। उन्होंने कहा, "क्रीमिया हमारे लिए रूस का हिस्सा है...इसमें घुसपैठ के प्रयास को रूस के खिलाफ युद्ध के एलान के रूप में देखा जाएगा।" रूस ने 2014 में क्रीमिया पर कब्ज़ा किया था।