पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए आईसीसी के हाइब्रिड मॉडल पर सहमत होने की रिपोर्ट्स पर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली ने कहा है, "अगर पाकिस्तान इस लॉलीपॉप को स्वीकार करता है तो वे हार जाएंगे।" बकौल रिपोर्ट्स, टूर्नामेंट में भारत के मैच दुबई में खेले जाएंगे और पाकिस्तान टी20 विश्व कप-2026 के लिए भारत नहीं आएगा।