अगर पतले खिलाड़ी चाहिए तो मॉडल्स को ले आओ: रोहित को 'मोटा' कहने पर गावस्कर

कांग्रेस प्रवक्ता डॉक्टर शमा मोहम्मद के भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को 'मोटा' कहने वाले बयान पर पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "मैंने हमेशा कहा कि अगर आपको दुबले-पतले लड़के चाहिए तो मॉडलिंग प्रतियोगिता में जाना चाहिए और सभी मॉडल्स को चुनना चाहिए। यह इस बारे में है कि आप कितना अच्छा क्रिकेट खेलते हैं।"