अगर परीक्षा ज़िंदगी तय करने लगे तो 50% CEO बेरोज़गार हो जाएंगे: HCL के पूर्व CEO
HCL के पूर्व CEO विनीत नायर ने CBSE बोर्ड परीक्षा से पहले स्टूडेंट्स से शांत रहने की अपील की है। उन्होंने कहा, "अगर बोर्ड परीक्षा ज़िंदगी तय करने लगे तो आधे CEO बेरोज़गार हो जाएंगे।" उन्होंने अपनी क्लास 12 की मार्कशीट भी शेयर की जिसमें उन्हें केमिस्ट्री में 60/100 नंबर मिले थे।