inshorts

अगर पाकिस्तान टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी तो दुनियाभर की टीमें हमारे पीछे आएंगी: अकरम

न्यूज़ीलैंड व इंग्लैंड द्वारा पाकिस्तान दौरे से हटने पर पूर्व पाकिस्तानी कप्तान वसीम अकरम ने कहा, "मुझे पता है कि सभी निराश हैं...मैं भी उतना ही निराश हूं और उतना ही दुखी हूं।" उन्होंने कहा, "यदि टीमें नहीं आना चाहती हैं तो उन्हें न आने दें...लेकिन अगर हमारी टीम अच्छा प्रदर्शन करती है...तो दुनियाभर की टीमें पाकिस्तान के पीछे आएंगी।"