अगर बैंक खाते से बिना अनुमति पैसे 'गायब' हो जाए तो क्या करें?

बैंक खाते से पैसे कटने की जानकारी मिलते ही खाता धारक को तुरंत अपनी बैंक हेल्पलाइन/ऐप/शाखा में जाकर बैंक को बताना चाहिए कि लेनदेन उसकी अनुमति के बिना हुआ है। बैंक से शिकायत संख्या ज़रूर लें। लेनदेन से जुड़े दस्तावेज़ (रकम, बैंक स्टेटमेंट, निकासी एसएमएस) के स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखें और सरकारी साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी शिकायत दर्ज कराएं।

Load More