अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि अगर ब्रिक्स देश डॉलर को चुनौती देना चाहते हैं तो अमेरिका उन पर 100% टैरिफ लगा सकता है। उन्होंने ब्रिक्स करेंसी बनाने के सवाल पर कहा, "यदि ऐसा कुछ होता है तो कम-से-कम 100% टैरिफ लगेगा।" गौरतलब है, ब्रिक्स देशों में ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।