अगर बच्चा मुंह खोलकर सो रहा है या उससे बहुत लार बह रही तो क्यों डॉक्टर को दिखाना है ज़रूरी?

डॉक्टर निहार पारेख ने बताया है कि अगर बच्चा मुंह खोलकर सो रहा या उसके मुंह से बहुत लार बह रही या आंखों के नीचे या नाक पर लाइन दिखे तो डॉक्टर को दिखाइए। बकौल डॉक्टर, ऐसे में एडेनॉयड ग्रंथि की जांच कराना ज़रूरी है क्योंकि इसके बढ़ने से बच्चों की नींद और उनके चेहरे का विकास प्रभावित होता है।