अगर बनना चाहते हैं कथावाचक तो करना पड़ेगा कौनसा कोर्स और कहां से मिलेगी डिग्री?
कथावाचन को लेकर वाराणसी की संपूर्णानंद संस्कृत यूनिवर्सिटी ने 10-ऑनलाइन कोर्स शुरू किए हैं जिनके ज़रिए विद्यार्थी घर बैठे कथावाचक बनने की शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। इन कोर्स में छात्रों को न सिर्फ कथा कहने की कला सिखाई जाती है बल्कि यह भी बताया जाता है कि कथा का संचालन कैसे किया जाए और दर्शकों से कैसे जुड़ा जाए।