अगर भारत और न्यूज़ीलैंड का फाइनल मैच टाई हुआ तो क्या होगा?

अगर भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच आज (रविवार) दुबई इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच टाई होता है तो विजेता घोषित करने के लिए सुपर ओवर खेला जाएगा। दोनों टीमें तब तक सुपर ओवर खेलती रहेंगी जब तक विजेता का फैसला नहीं हो जाता। दोनों टीमें 25 साल बाद आईसीसी वनडे टूर्नामेंट के फाइनल में आमने-सामने हैं।