पूर्व पाकिस्तानी कप्तान राशिद लतीफ ने टी20 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर कहा है कि अगर भारतीय खिलाड़ी गलती नहीं करते हैं तो पाकिस्तान के लिए मैच जीतना मुश्किल होगा फिर चाहे पाकिस्तान कितना भी अच्छा खेले। उन्होंने कहा, "मैंने अपनी कप्तानी में विपक्षी टीम से गलतियां कराने की कोशिश करता था...आपको अपनी रणनीति सही करनी होगी।"