इंग्लैंड के खिलाफ रीशेड्यूल हुए पांचवें टेस्ट के पहले दिन ऋषभ पंत के 146-रन की पारी को लेकर वसीम जाफर ने कहा, "अगर भारत यह...मैच जीतता है तो यह पंत की बेस्ट पारियों में से एक होगी।" बकौल जाफर, "मौजूदा समय में पंत भारत के बेस्ट बल्लेबाज़ हैं।" इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने पहले दिन 338/7 का स्कोर बनाया है।