अगर भारतीय टीम को विश्व कप जीतना है तो आईपीएल न खेलें: रोहित शर्मा के बचपन के कोच

रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड ने कहा है कि अगर भारतीय टीम को विश्व कप जीतना हैं तो खिलाड़ियों को आईपीएल नहीं खेलना चाहिए। उन्होंने कहा, "पिछले 7-8 महीनों से हमारे पास एक स्थिर टीम नहीं है। कोई भी पारी शुरू कर रहा है, कोई भी गेंदबाज़ी करने आ रहा है, (टीम में) कोई स्थिरता नहीं है।"