अगर मैं सिलेक्टर होता तो श्रेयस को दलीप ट्रॉफी में नहीं लेता: पूर्व पाक क्रिकेटर
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने दलीप ट्रॉफी में 7 गेंदों में श्रेयस अय्यर के डक (0) पर आउट होने को लेकर उनकी आलोचना की है। उन्होंने कहा, "...अगर मैं चयनकर्ता होता तो अय्यर दलीप ट्रॉफी में नहीं होते।" उन्होंने कहा, "वर्ल्ड कप में 2 शतक लगाकर वह खुदको विराट कोहली के बराबर समझ रहे तो ऐसा नहीं है।"