अगर महिला वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल बारिश के चलते रद्द हुआ तो क्या होगा?
महिला विश्व कप 2025 के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला इंग्लैंड से होगा जबकि भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। बारिश के कारण मैच बाधित होने पर दोनों मैचों के लिए रिज़र्व डे रखा गया है। अगर रिज़र्व डे पर भी मैच नहीं हो पाता है तो लीग चरण में अधिक अंक हासिल करने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी।