दिल्ली बीएमडब्ल्यू हादसे की आरोपी गगनप्रीत कौर के वकील ने उस तर्क को खारिज किया जिसमें अभियोजन पक्ष ने कहा था कि आजीवन कारावास वाले मामलों में ज़मानत नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा, "अगर महिला है...तो मौत की सज़ा और आजीवन कारावास वाले मामलों में भी ज़मानत दी जा सकती है।" हादसे में एक अधिकारी की मौत हुई थी।