भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एससीओ समिट में शामिल होने भारत आए पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो को लेकर कहा, "अगर मेरे मेहमान अच्छे हैं, तो मैं एक अच्छा मेजबान हूं।" उन्होंने कहा, "भुट्टो के हालिया सार्वजनिक बयानों को देखें तो उन्होंने एससीओ को छोड़कर केवल भारत पर बोला है। मैं एक मेज़बान के रूप में क्या करूं?"