अगर मौका मिला तो भारत की कप्तानी करना मेरे लिए सम्मान की बात होगी: जसप्रीत बुमराह

भारतीय तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने कहा है कि अगर उन्हें भारत की कप्तानी करने का मौका दिया जाता है तो यह उनके लिए सम्मान की बात होगी। उन्होंने कहा, "मुझे ऐसा कोई खिलाड़ी नहीं दिखता जो इसे ना कहे और मैं इससे अलग नहीं हूं।" बकौल बुमराह, "मुझे अपना काम करना पसंद है और मैं योगदान दे सकता हूं।"