अगर यह 10 मैच की सीरीज़ होती तो भारत 10-0 से जीतता: भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ पर हरभजन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में भारत के 2-0 से बढ़त लेने के बाद हरभजन सिंह ने 'स्पोर्ट्स तक' से कहा, "भारत यह सीरीज़ 4-0 से जीतेगा...अगर 10 मैच की सीरीज़ होती...तो भारत 10-0 से जीतता।" उन्होंने कहा, "इस ऑस्ट्रेलियाई टीम में कोई दमखम नहीं है...गेंदबाज़ों के लिए पिच में मदद होने पर ये पहले ही हार मान लेते हैं।"