अगर यूक्रेनी सेना अपने हथियार डाल दे तो हम बातचीत के लिए तैयार हैं: रूस

रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने शुक्रवार को कहा कि अगर यूक्रेन की सेना अपने हथियार डाल देती है तो रूस बातचीत के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, "किसी का भी यूक्रेन पर कब्ज़ा करने का इरादा नहीं है।" गौरतलब है कि रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव में प्रवेश कर चुकी है।