अगर रोहित व विराट की फिटनेस बनी रही तो वे वर्ल्ड कप 2027 में खेलते नज़र आ सकते हैं: गंभीर
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कहा है, "अगर रोहित शर्मा और विराट कोहली की फिटनेस बनी रही तो वे वर्ल्ड कप 2027 में खेलते नज़र आ सकते हैं।" गंभीर ने कहा, "उन्होंने (रोहित-विराट) दिखाया है कि वे बड़े टूर्नामेंट में क्या कर सकते हैं। मुझे लगता है कि इन दोनों में अभी काफी क्रिकेट बचा है।"