अगर वह जानना चाहते हैं कि बात क्या है तो हमसे संपर्क कर सकते हैं: गांगुली के बयान पर विनेश

पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली द्वारा पहलवानों के प्रदर्शन पर दिए बयान 'मैं वाकई नहीं जानता कि वहां क्या हो रहा है' पर विनेश फोगाट ने कहा, "अगर वह जानना चाहते हैं कि बात क्या है तो वह हमसे संपर्क कर सकते हैं।" बकौल विनेश, न्याय की लड़ाई में वह साथ आते हैं तो उनको बताएंगे कि क्या हुआ है।