अगर विश्व कप जीतना है तो प्रमुख खिलाड़ियों को आराम देना बंद करे भारतीय टीम: गावस्कर

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने खिलाड़ियों को आराम दिए जाने की आलोचना करते हुए कहा है कि भारत को अगर विश्व कप जीतना है तो प्रमुख खिलाड़ियों को आराम देना बंद करना होगा। उन्होंने कहा, "विश्व कप के लिए कॉम्बिनेशन बनाने में समय लगता है...आप कोई भी मैच हारना नहीं चाहते...इसलिए ज़रूरी है कि कोर टीम सभी मैच खेले।"