एमपी हाईकोर्ट ने कहा है कि अगर किसी की पत्नी गैर मर्द से प्यार करती है तो यह व्यभिचार नहीं है जब तक वह उससे शारीरिक संबंध न बनाए। दरअसल, एक शख्स ने मांग की थी कि उसकी पत्नी के गैर मर्द के साथ रिश्ते हैं इसलिए वह भरण-पोषण भत्ता की हकदार नहीं है जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया।