अगर सूर्यकुमार नहीं हैं तो श्रेयस को लाओ और T20I कप्तान बनाओ: आकाश
सूर्यकुमार यादव को भारत की T20I कप्तानी से हटाए जाने की खबरों के बाद पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ आकाश चोपड़ा ने श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाने के लिए समर्थन किया। उन्होंने कहा, "अगर SKY नहीं हैं...तो श्रेयस को लाओ...कप्तानी उन्हीं के कंधों पर होनी चाहिए..उनके पास अनुभव है।" श्रेयस तीन अलग-अलग IPL टीमों को प्लेऑफ तक पहुंचाने वाले पहले कप्तान हैं।