अगर सभी करेंसी बनाएंगे तो उसका महत्व क्या रहेगा: क्रिप्टोकरेंसी पर ज़ीरोधा के सह-संस्थापक

ज़ीरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामत ने कहा है, "बिटकॉइन के साथ परेशानी यह है कि उसके जैसे हज़ार और कॉइन्स हैं। अगर हर कोई करेंसी बनाएगा तो फिर करेंसी का महत्व क्या रहेगा।" उन्होंने कहा, "100 साल पहले अगर मेरे 100 पड़ोसियों में से 20 अपनी करेंसी बनाते तो मैं सबसे ताकतवर का पक्ष लेता, यानी सरकारी करेंसी का।"