अगर सभी राजनीतिक मुद्दों पर हमें सुनवाई करनी है तो लोकसभा-राज्यसभा क्यों हैं?: सीजेआई

भारत के मुख्य न्यायाधीश एन.वी. रमणा ने गुरुवार को राजनीतिक मुद्दों को कोर्ट के सामने उठाने को लेकर कहा, "अगर हम सारे मामलों पर सुनवाई करने और ऑर्डर जारी करने को सहमत हो जाते हैं...तो राजनीतिक प्रतिनिधि किस उद्देश्य के लिए चुने जाते हैं...लोकसभा..राज्यसभा किस लिए हैं?" उन्होंने आगे कहा, "क्या अब हमें बिल भी पास करना पड़ेगा?"