अगर स्वीडन और फिनलैंड नाटो में शामिल होते हैं तो हम परमाणु हथियारों की तैनाती करेंगे: रूस
रूसी सिक्योरिटी काउंसिल के डिप्टी चेयरमैन दिमित्री मेदवेदेव ने कहा है कि अगर स्वीडन-फिनलैंड नाटो में शामिल होंगे तो रूस परमाणु हथियारों की तैनाती करेगा। स्वीडन और फिनलैंड नाटो में शामिल होने पर विचार कर रहे हैं। फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मरीन ने हाल ही में कहा था कि नाटो में शामिल होने का फैसला अगले कुछ हफ्तों में करेंगे।