आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में कहा, "हमने समाज का एक बेसिक नेटवर्क बना है, उसके चलते हिंदू समाज रहेगा। अगर हिंदू नहीं रहेगा तो दुनिया नहीं रहेगी।" उन्होंने कहा, "भारत एक अमर समाज, अमर सिविलाइज़ेशन का नाम है...धर्म का सही अर्थ और मार्गदर्शन दुनिया को समय-समय पर हिंदू समाज ही देता है।"