inshorts

अगर होली खेलने के बाद खालीपन सा लगने लगे तो क्या करना चाहिए?

फोर्टिस हेल्थकेयर की डॉक्टर कामना छिब्बर ने बताया है कि होली या अन्य त्योहार के बाद खालीपन लगना आम है लेकिन कुछ कदम उठाने से इससे बच सकते हैं। इनमें 'सकारात्मक पलों को याद करना', 'कनेक्टेड रहना' (दोस्तों/लोगों से टच में रहना), 'धीरे-धीरे अपने रूटीन में वापस लौटना', 'योग करना', 'फ्यूचर इवेंट्स प्लान करना' और 'पर्याप्त नींद लेना' शामिल हैं।