अगर हम तीसरे विश्व युद्ध की तरफ बढ़ रहे तो ट्विटर खरीदने का मतलब नहीं: लीक्ड मेसेज में मस्क

ट्विटर के वकील का आरोप है कि टेस्ला के सीईओ एलन मस्क डील खत्म करने का तरीका तलाश रहे थे और फर्ज़ी अकाउंट्स को लेकर उनके दावे सिर्फ 'बहाना' थे। बकौल वकील, मस्क ने एक बैंकर को भेजे मेसेज में लिखा था, "अगर हम तीसरे विश्व युद्ध की तरफ बढ़ रहे हैं तो ट्विटर खरीदने का कोई मतलब नहीं होगा।"