अगर हमने बचे-खुचे ईरान को खत्म कर दिया तो क्या होगा?: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "अगर हम बचे-खुचे ईरानी टेरर स्टेट को खत्म कर दें और जो देश इसका (होर्मुज़ स्ट्रेट) उपयोग करते हैं, उनको इसके लिए ज़िम्मेदार बना दें तो क्या होगा? इससे हमारे कुछ गैर-जवाबदेह सहयोगी देश सक्रिय हो जाएंगे और वह भी तेज़ी से!"